आयुक्त के आश्वासन पर हडताल समाप्त।
राजनांदगांव 6 नवम्बर। रानीसागर बूढासागर सौदर्यीकरण कार्य की जॉच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने भाजपा पार्षददल द्वारा नगर निगम के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया गया था। धरना स्थल पर जाकर आज आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने भाजपा पार्षददल से विभागीय जॉच उपरांत शासन से अभिमत लेकर कार्यवाही किये जाने का अश्वासन दिया गया। आश्वासन उपरांत भाजपा पार्षददल का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि शासन स्वीकृति अनुसार नगर निगम द्वारा रानीसागर बूढासागर सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा था, सौदर्यीकरण कार्य में अनियमितता की शिकायत होने पर महापौर परिषद की अनुशंसा एवं सामान्य सभा की बैठक दिनांक 25 अगस्त 2022 में शासन के संबंधित विभाग से अभिमत लेकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में भाजपा पार्षददल द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने विगत तीन दिनों से नगर निगम के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया गया था। धरना स्थल पर निगम के अधिकारियों के साथ जाकर आज आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने विभागीय जॉच उपरांत शासन अभिमत से कार्यवाही करने पत्र दिया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि सामान्य सभा के निर्णय अनुसार कार्यवाही करने 15 सितम्बर 2022 को तकनीकी अधिकारियों विभागीय जॉच समिति गठित की गयी है। समिति के प्रतिवेदन प्राप्त होते ही शासन के संबंधित विभाग से अभिमत लेकर कार्यवाही की जावेगी। आयुक्त के आश्वासन उपरांत भाजपा पार्षददल द्वारा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.