Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 5, 2022

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के संचार प्रमुख के बयान पर दी रोषपूर्ण प्रतिक्रिया


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि उन्होंने कांग्रेस की अमर्यादित संस्कृति के प्रभाव में  हमारे मुख्य प्रवक्ता व राज्य शासन के पूर्व वरिष्ठ मंत्री और मौजूदा विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर के लिये गाली का उपयोग किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 2चौबीस घंटे में असभ्य , अभद्र और आपत्तिजनक आचरण का सार्वजनिक प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस संचार प्रमुख से माफी की मांग करे अन्यथा यह साबित हो जायेगा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष ऐसी निकृष्ट मानसिकता को संरक्षण दे रहे हैं और उनके इशारे पर ही कांग्रेस के संचार प्रमुख ने बेहद असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया है। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि राजनीति में मुद्दों की लड़ाई चलती रहती है लेकिन शुचिता होना बहुत जरूरी है। भाषा की मर्यादा होना भी जरूरी है। वरिष्ठ नेताओं पर , पूर्व मंत्रियों पर , मुख्य प्रवक्ता पर इस प्रकार की टिप्पणी कांग्रेस के एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुये व्यक्ति के द्वारा की गई है। मीडिया प्रमुख किसी राजनीतिक संस्थान के विचार का प्रवाचक होता है तो क्या कांग्रेस नेतृत्व इससे सहमत है कि उसके संचार प्रमुख ने जो अशोभनीय व्यवहार किया है , वह कांग्रेस का संस्थागत व्यवहार है ? यह बेहद निंदनीय है। राजनीति में आने वाले युवा इसको देख कर क्या सीखेंगे ? क्या कांग्रेस अब राजनीति में गालियां भी चलाना चाहती है ? कांग्रेस अपनी गलती का एहसास करे और माफी मांगे। भारतीय जनता पार्टी ऐसे हर व्यक्ति का बहिष्कार करेगी , जो राजनीति में गाली का इस्तेमाल करता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad