वनांचल क्षेत्र ग्राम किल्लेकोडा के पावन धरा पर शासकीय हाई स्कूल के प्रवेश द्वार के समक्ष दुर्गा मां मंच के पास सिन्हा समाज के द्वारा विगत वर्षों की भांति भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह का आयोजन किया गया
डोंडीलोहारा :- वनांचल क्षेत्र ग्राम किल्लेकोडा के पावन धरा पर शासकीय हाई स्कूल के प्रवेश द्वार के समक्ष दुर्गा मां मंच के पास सिन्हा समाज के द्वारा विगत वर्षों की भांति भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के तैल चित्र के पूजन अर्चना के साथ हुआ ।तत्पश्चात ग्राम के उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओं जिनमें प्रमुख रुप से अधन सिन्हा ,अशोक सिन्हा के अतिरिक्त इस ग्राम के प्रथम नागरिक श्रीमती ललिता गांवरे ,वीरेंद्र कुल्हार्य (पूर्व उपसरपंच), निर्भय भंडारी, आदि थे। कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर बी. एल. साहसी ने किया। डॉ .साहसी ने संचालन के दौरान भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन ,माता बहादुर कलारिन, छछान झाडू देव महाराज के जयकारा लगाते हुए कहा कि - सहस्त्रबाहु अर्जुन ने रावण को कैसे और क्यों कैद करके रखा था। तत्पश्चात विशाल शोभा यात्रा कलश यात्रा के रूप सेवा मंडली के साथ बाजे गाजे व पटाखे के साथ किल्लेकोड़ा के विभिन्न चौक चौराहे जिसमें-- कुआं चौक, चौपाल चौक, आंगनबाड़ी चौक ,महात्मा गांधी चौक होते हुए शासकीय हाई स्कूल के पास पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हुई ।इस दौरान कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन स्वजातीय बंधुओं के द्वारा किया गया था ।
जिसमें पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई थी ,इस अवसर पर अशोक सिन्हा ने कहा कि --सहस्रबाहु अर्जुन जयंती मनाने का हमारा मुख्य उद्देश्य स्वजातीय बंधुओं में एकता स्थापित करना है। वीरेंद्र कुल्हार्य ने कहा कि --आज सिन्हा समाज बहुत आगे बढ़ चुका है ,और समाज के प्रति अपना योगदान दे रहे हैं। सरपंच महोदया श्रीमती ललिता गांवरे ने कहा कि- भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के शुभ अवसर पर समाज के सभी गणमान्य, माताओं, बहनों को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं ।आभार प्रदर्शन निर्भय भंडारी ने किया ।तत्पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया डोंडी लोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.