सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
आज होने वाले T-20 सेमीफाइनल के मुकाबले में पाकिस्तान टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी, जीतने वाली टीम कल भारत और इंग्लैंड के विजयी टीम से फाइनल मुकाबला खेलेगी।
दोनों ही टीमें आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला खेलेगी।
न्यूजीलैंड की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है, वहीं पाकिस्तान टीम काफी मुश्किल से सेमीफाइनल में पहुंची है।
न्यूजीलैंड टीम का 5 मैचों में 3 में जीत 1 में हार और 1 मुकाबला अनिर्णीत रहा। वहीं पाकिस्तान टीम को 3 मुकाबले में जीत और 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय फैन्स भी आज के मुकाबले पर पूरी नजर लगाए हुए हैं।
क्योंकि अगर भारत कल खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले इंग्लैंड को हरा देती है तो आज जीतने वाली टीम से फाइनल मुकाबला होगा।
भारतीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 1.30 से शुरू होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.