Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 7, 2022

फर्जी दस्तावेज से लोन लेकर ठगी का आरोपी जेल दाखिल

  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


 बिलासपुर - ग्रामीण बैंक से फर्जी तस्तावेज से लोन लेकर ठगी करने वाले एक आरोपी को तारबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

             इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि थाना तारबाहर क्षेत्रांतर्गत स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक लिंक रोड के शाखा प्रबंधक श्रीमती अंकिता दुबे ने आरोपियों द्वारा लोन प्राप्त कर लोन नहीं पटाने वाले तथा झूठा निवास स्थान व कार्य विवरण की जानकारी देकर बैंक के साथ 8657190 रूपये का ठगी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध लिखित शिकायत पत्र दिया था। रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में तत्काल आरोपियों विरूद्ध अपराध कमांक - 66/2022 धारा - 420 , 423 , 467 , 468 , 471 , 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया था ।  इस मामले में विवेचना के दौरान प्रकरण के सभी आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी जो कायमी दिनांक से फरार थे। आरोपियों द्वारा लोन लेते वक्त अपनी सही जानकारी को छुपाते हुये निवास स्थान व कार्यस्थल का गलत पता दिया गया था। ऐसी स्थिति में गठित टीम व मुखबिर के द्वारा आरोपियों के निवास स्थान की जानकारी हासिल किया गया। पूर्व में आरोपीगण - अजय रजक एवं रिकेश श्रीवास्तव को अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में बिचौलिये आरिफ खान द्वारा भी घटना कम में सम्मिलित होना बताये। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेन्द्र जायसवाल , नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन संदीप पटेल के मार्ग दर्शन में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पर टीम रवाना कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में जतिया तलाब ओमनगर जरहाभाठा निवासी आरिफ खान को तारबहार पुलिस उ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि टोप्पो , आरक्षक मोहम्मद अली , पवन बंजारे , सज्जू अली का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad