Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 27, 2022

किरण साहू की हत्या में शामिल सह आरोपिया को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार


किरण साहू की हत्या में शामिल सह आरोपिया को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े और टीम को मिली एक और सफलता


✒️ शातिर आरोपिया ने मिडिया का गलत इस्तेमाल कर किया था पुलिस को गुमराह 


✒️ नन्ही बच्ची ने खोला आरोपियों की पोल


✒️साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने दिया था मृतिका की मौत को स्वाभाविक मृत्यु का रूप


✒️पुलिस को बिना सूचना दिए कर लिया था अंतिम संस्कार करने की तैयारी


✒️गिरफ्तारी से बचने आरोपिया लगातार छिपते फिर रही थी


✒️ आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल 





पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी  वाई अक्षय कुमार (आई0पी0एस0), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर  पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी  अर्जुन कुमार कुर्रे के दिशा निर्देशन में थाने में दर्ज हुए  गंभीर अपराधों को शीघ्र निराकरण करने निर्देश प्राप्त हुआ था,  जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा के मर्ग क्रमांक 56/2022 धारा 174 सीआरपीसी के मृतिका श्रीमती किरण साहू की संदेहास्पक मृत्यु की जांच पर पाया कि मृतिका के पति मुकेश कुमार साहू का अपनी पत्नी के साथ मायके तीजा जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, अगले दिन मृतिका की मृत्यु ने गांव वालों के साथ साथ किरण के मायके पक्ष एवं रिश्तेदारों को भी चौंका दिया था| मृतिका के मृत्यु के संबंध में मृतिका के पिता नारद साहू ने थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस को सूचित कर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया था, मर्ग की जांच दौरान मृतिका की प्राप्त पीएम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य के आधार पर तथा मर्ग की जांच पर मृतिका किरण साहू को उसके पति मुकेश साहू द्वारा गला दबाकर हत्या करना पाए जाने से थाना अंबागढ़ चौकी में अपराध क्रमांक 220/2022 धारा 302, 201 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया था, विवेचना दौरान मृतिका के बड़ी पुत्री अपनी नानी को बताई कि घटना दिनांक को इसकी मां मृतिका किरण साहू को इनके पापा मुकेश साहू के साथ इनकी बुआ बसंती साहू मिलकर गला दबाकर हत्या किए हैं, जिसके आधार पर बालिका का माननीय न्यायालय से धारा 164 सीआरपीसी का कथन कराया गया, प्रकरण में धारा 34 भादवि0 जोड़ी गई|  धारा 164 सीआरपीसी जिसके आधार पर दिनांक 26.11.2022 को मामले की सहआरोपिया बसंती साहू पिता स्वर्गीय मोहन लाल साहू 34 साल निवासी आमाटोला थाना अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को जो गिरफ्तारी से बचने अपने जीजी जीजा के घर ग्राम चेंद्रीबन नवागांव में थी जिसे 16:10 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया|

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि0 नरेंद्र सोनी, आरक्षक 1609 इस्माइल खान, आरक्षक 454 सुशील  राऊत, आरक्षक 1106 हिरेंद्र निषाद, महिला आरक्षक 733 रीना निषाद एवं महिला सहायक आरक्षक 06 अजय लक्ष्मी पुरामे की उल्लेखनीय योगदान रहा|

      

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad