Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 15, 2022

परसापाली में बाल दिवस पर विविध खेलों का आयोजन

 परसापाली में बाल दिवस पर विविध खेलों का आयोजन



पिथौरा: समीपस्थ ग्राम परसापाली के प्राथमिक शाला में बाल दिवस के अवसर पर विविध खेलों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री शंकरलाल ध्रुव शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अध्यक्षता सोनूराम ध्रुव समिति सदस्य विशेष अतिथि हरिहर यदु ग्राम पंचायत सचिव, सुन्दर सिंह ध्रुव कमलेश ध्रुव थे। सभी छात्र छात्राओं को बाल दिवस की जानकारी देते हुए


शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर शासन द्वारा प्राप्त द्वितीय चरण का निःशुल्क गणवेश का वितरण किया गया।

                 बिस्किट दौड़ कक्षा 1 व 2 री राहुल ध्रुव प्रथम क्रमशः प्राची,समीर दूसरे व तीसरे पर। कक्षा 3 से 5 वीं बालिका वर्ग सुप्रिया ध्रुव प्रथम क्रमशः जानवी, वासनी दूसरे व तीसरे स्थान पर। बालक वर्ग हर्ष प्रथम राहुल, समीर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लंगड़ी दौड़ कक्षा 1 व 2री से अंजली प्रथम प्राची राहुल दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 3 से 5 वीं घनेश प्रथम रोहन हर्ष दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। चम्मस दौड़ कक्षा 1से 2 री समीर प्रथम व विकास दूसरे स्थान पर कक्षा 3 री से 5 वीं रोहन प्रथम क्रमशः डोमन व कोमल दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बालिकाओं को चार समूह सत्यम शिवम् सुंदरम मधुरम में विभाजित किया गया था। प्रथन स्थान पर मधुरम द्वितीय सत्यम व तीसरे चौथे स्थान शिवम् व सुंदरम समूह रही।

समूह खेल कबड्डी भी आयोजित की गई थी जिसमे बालक वर्ग चन्द्रशेखर आज़ाद समूह प्रथम व शहीद भगत सिंह समूह दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग कबड्डी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई समूह प्रथम व रानी अवंती बाई समूह दूसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं छात्र छात्राओं को शीश पेन कापी व बेल्ट देकर, चाकलेट 

बिस्किट से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक के रुप में राजीव युवा मितान क्लब से सचिव गिरिवर ध्रुव सदस्य लक्की रूपेश  तूकेश पंचराम रीतेश उमेश देवेंद्र का विशेष योगदान रहा। राजीव युवा मितान क्लब के सभी साथियों को लेखनी भेंटकर अतिथियों के हांथो सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई तथा शासन द्वारा निर्धारत एजेंडा पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक बी पी पटेल सहायक शिक्षक डिगमलाल साहू सहायक शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी पटेल, दरसु राम ध्रुव नरेंद्र देवदास व समिति सदस्यों व पालकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डिगम लाल साहू सहायक शिक्षक ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad