सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -दिनांक 9 नवंबर से 13 नवंबर तक,दही हांडी मैदान,गुढ़ियारी रायपुर में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी सिहोर वालों की शिव महापुराण कथा का आयोजन शुरू हो जाएगा।
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के आगमन पर आज भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें विशाल जनसमूह ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी भव्य स्वागत किया।
कथा समिति के आयोजकों एवं प्रशासन द्वारा सभी तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे का निर्धारित है। श्रृद्धालुओं से आग्रह किया गया है,कि समय पूर्व पहुंच कर अपना स्थान ग्रहण करें, और महाराज श्री के प्रवचन का श्रवण करें।
*आयोजक-चंदन-बसंत अग्रवाल, रायपुर*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.