कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सुदूर एवं दुर्गम पहाड़ियों के ऊपर बसे वनांचल क्षेत्रो का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने आवास, पेयजल, मनरेगा, तालाब निर्माण, शासकीय उचित मूल्य की दुकान सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रगति का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने ग्राम कांदावानी स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल
कवर्धा 17 नवंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर एवं दुर्गम पहाड़ियों के ऊपर बसे वनांचल क्षेत्र के ग्राम बांगर के आश्रित ग्राम चाउरखारटोला, ग्राम नेउर, ग्राम दैहानटोला, ग्राम कान्हाखैरा एवं ग्राम कांदावानी में पहुंचकर विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति-आदिवासियों के मूलभूत आवश्यकता आवास,
पेयजल, मनरेगा, स्कूल, तालाब निर्माण, शासकीय उचित मूल्य की दुकान सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री महोबे जिले के सुदूर वनांचल एवं दुर्गम ग्राम बांगर के आश्रित ग्राम चाउरखारटोला में बैगा आदिवासियों के प्रगतिरत आवास का निरीक्षण किया एवं ग्राम पंचायत सचिव को आवास की मजबूती एवं आवास को अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, पंडरिया एसडीएम श्री डी.आर. डाहिरे, जनपद सीईओ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.