Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 18, 2022

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री गति शक्ति यो

 मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री गति शक्ति यो


जना के लिए बनाई गई एम्पायर्ड ग्रुप आफ सेक्रेटरी की बैठक ली।

सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी


मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गतिशक्ति योजना के स्टेट मास्टर प्लान के निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के डाटा अपडेट की स्थिति, भू-अभिलेखों के जियो रिफिरिंग हेतु समयबद्ध कार्य योजना, भू-अभिलेख/रिकार्ड के आधुनिकीकरण कार्यक्रम संबंधी चर्चा तथा पीएम गतिशक्ति अंतर्गत वित्तीय सहायता (पार्ट-2) के अंतर्गत प्रोजेक्ट के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पीएम गतिशक्ति हेतु विभिन्न विभागों से नोडल अधिकारियों को नामांकित किए जाने के निर्देश दिए। गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर गैप प्रोजेक्ट को चयनित कर स्टेट मास्टर प्लान के संबंध में चर्चा हुई और विभिन्न विभागों के पास वर्तमान में उपलब्ध समस्त जीआईएस डाटा को पोर्टल में अपलोड के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राजस्व सचिव श्री एन.एन. एक्का, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, संचालक नगरीय प्रशासन विभाग श्री अयाज तम्बोली, छत्तीसगढ़ उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर सहित रेल्वे, हवाई अड्डा प्राधिकरण, चिप्स सहित अन्य विभागोें के अधिकारी शामिल हुए। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad