श्री सालासर बालाजी की महिमा है अपरम्पार।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
सुजानगढ़ तहसील के सालासर स्थित श्री बालाजी का मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है।
इस मंदिर की स्थापना रुल्याणी गांव के संत श्री मोहनदास जी ने की थी।
सालासर बालाजी की महिमा अपरम्पार है, यहां हर मंगलवार, शनिवार और पूर्णिमा को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
चैत्र, आश्विन और भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा को श्रृद्धालुओ की संख्या में भारी वृद्धि हो जाती है।
सालासर बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती पर पूरे देश के कोने -कोने से श्रृद्धालु पहुंचते हैं। बालाजी की कृपा से सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।
श्री सालासर बालाजी को ध्वजा के साथ भक्त गण लड्डू,पेड़ा, बूंदी, बताशा, नारियल और श्रृद्धा अनुसार भेंट चढ़ाते हैं।
मान्यताओं के अनुसार यहां पर पहुंचे श्रद्धालुओं की मनोकामना श्री सालासर बालाजी की कृपा से पूरी होती है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.