आखिर कौन पहुंचा रहा है मध्यप्रदेश की शराब
चिल्हटी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की बड़ी कार्यवाही
मध्यप्रदेश निर्मित 96 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब परिवहन 01 आरोपी गिरफ्तार।
परिवहन करने में इस्तमाल किये मोटर सायकल भी किया गया जप्त।
जप्त शराब की मात्रा 17.820 बल्क लीटर, कीमती 10272 रूपये तथा मोटर सायकल कीमती 25,000 रूपये जुमला 35,272 रूपये
पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी अक्षय कुमार (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, मानपुर पुप्लेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय, अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरूद्ध धरपकड़ विशेष अभियान के कड़ी मे थाना प्रभारी खोमन भण्डारी एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर दिनांक 27/11/22 को आरोपी जयंत पटेल पिता शिव प्रसाद पटेल उम्र 26 साल साकिन बिहरीकला को शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखे 96 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश निर्मित कुल मात्रा 17.282 लीटर किमती 10272 तथा परिवहन करने में प्रयुक्त मो.सा.क्र.सीजी 08 एआर 2404 कीमती 25000 रूपये जुमला कीमती 35,272 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा
34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
आखिर कौन खपा रहा है मध्यप्रदेश की शराब?
वनांचल क्षेत्र में इन दिनों सीमावर्ती गांव में लगातार बड़ी मात्रा में महाराष्ट्र मध्य प्रदेश की शराब की तस्करी का खेल चल रहा है।लेकिन अब तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हो पाया है।हमेशा छोटे छोटे तस्करों तक कार्यवाही सीमित होते नजर आ रही है अब देखना ये है की खुलेआम इस तरह से दूसरे प्रदेशों के शराब की तस्करी करने वाले मुख्य तस्करों तक क्या पुलिस पहुंच पाती है या ये कार्यवाही भी यही तक सीमित हो कर रह जायेगी।
एसपी अक्षय कुमार के निर्देशन में इन दिनों अवैध शराब एवम अन्य अवैध नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही कर नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को अवैध शराब एवम नशे से मुक्त करने में पुलिस और उनकी टीम पूरे जोश और जज्बे के साथ मैदान पर नजर आ रहे है।अब देखना ये है की क्या पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाहियों से क्या अवैध कारोबारियों को यहां से खदेड़ने में सफल हो पाएगी।क्या बड़ी मछली पकड़े जाएंगे। पूरी खबर पर हमारी नजर रहेगी जुड़े रहे सी एन आई न्यूज़ पर


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.