कलेक्टर ने कवर्धा और पंडरिया विधानसभा के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने धान खरीदी की पूरी व्यवस्था देखी और किसानों से चर्चा कर जाना हाल
किसानों ने कहा- इस बार की धान खरीदी व्यवस्था से है संतुष्ट, पर्याप्त बारदाना मिल रही है
कवर्धा, 22 नवम्बर 2022। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए हो रही धान खरीदी आज पूरे 22 दिन हो गए है। कबीरधाम जिले के सभी 103 धान उपार्जान केन्द्रों में सुचारू रूप से धान की खरीदी की व्यवस्था बनाई गई है।
इस बार जिले में बड़े किस्म की धान की खेती की वजह से कटाई में देरी हुई है, इसलिए सिर्फ 102 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हो रही है। जिले में अब तक 19 हजार 906 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 66 हजार 985 मीट्रिक टन धान विक्रय कर लिया है। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी के 48 घंटे में किसानों के बैंक खातों के माध्यम से राशि का भूगतान करने की व्यवस्था भी बनाई गई है,जिसके तहत किसानों को उनके बैंक के माध्यम से पैसे भी मिल रहे है।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और धान खरीदी की पूरी व्यवस्था देखी। कलेक्टर ने जिले के कवर्धा विधान सभा क्षेत्र के बचेड़ी, बिरनपुरकला, बानो, बिरोड़ा, और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मोहगावं सहित अन्य धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान अब तक हुई कुल धान खरीदी,
कस्टम मीलिंग के लिए धान का उठाव की जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर ने आज धान विक्रय करने आए क्षेत्र के अलग-अलग किसानों से चर्चा की और धान विक्रय करने तथा टोकन प्राप्त करने की किसी भी प्रकार की कोई परेशानी व समस्या तो नहीं हुई, इन विषयों पर हाल-चाल जाना।
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों कें कम्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया और किसानों के टोकन तथा उनके पर्ची से उनका मिलान भी किया।
कलेक्टर ने आर्द्रता मापक यंत्र और नापतौल का भी परीक्षण किया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान विक्रय करते समय किसानों को अनावश्यक कोई परेशानी और समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि पर्याप्त मात्रा में बारदाना की आपूर्ति की जा रही है, इसलिए फटे बारदानें में धान का तौल ना करें। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम, डीएमओ श्री टिकेन्द्र राठौर, सहायक पंजीयक अधिकारी सहित अधिकारी उपस्थित थे।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.