Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 19, 2022

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की दृढ़ इच्छाशक्ति को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया, मुख्यमंत्री श्री बघेल।

 पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की दृढ़ इच्छाशक्ति को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया, मुख्यमंत्री श्री बघेल।


सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की 19 नवम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती गांधी के बहुआयामी व्यक्तित्व और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा है कि इंदिरा जी ने अपने पिता पं. जवाहर लाल नेहरू के सानिध्य में बचपन से राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन को करीब से देखा और उसमें भाग लिया। उन्होंने कम उम्र में ही बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनाकर सहभागिता की। वह आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगी रहीं। देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन तक न्यौछावर कर दिया। देश में सद्भाव बढ़ाने और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए श्रीमती गांधी के जन्मदिन को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    श्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादों के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने देश की तरक्की के लिए कई कड़े फैसले लिए इसलिए उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। अपने दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया और भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रीवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थीं। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुऔर प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा जी के काम और उनके विचार मूल्य हम सबको देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad