मोहम्मद अज़हर हन्फी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार-भाटापारा:- जिला जूडो संघ बलौदाबाजार भाटापारा के जूडो खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ स्टेट जूनियर जूडो चैंपियनशिप 2022 भिलाई में 3 स्वर्ण ,1 रजत एवम 3 कांस्य पदक अपने नाम किया साथ ही जिले के खिलाड़ी पदक ओवरऑल रैंकिंग में प्रदेश में रनरअप चैंपियन रहे ।
पदक विजेता खिलाड़ियों में - 48kg ~ अन्नपूर्णा देवांगन स्वर्ण पदक, 78kg - साक्षी चौहान स्वर्ण पदक, 73kg ~ टिकेश्वर चक्रधारी स्वर्ण पदक, 70kg ~ श्रद्धा ठाकुर रजत पदक, 60kg ~ बलराम यादव कास्य पदक, 70kg ~ रोशनी वैष्णव कांस्य पदक, 81kg ~ ज्ञानें घृतलाहरे कांस्य पदक।
अपने नाम किया, पदक विजेता खिलाड़ियों को छत्तीसगढ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी , छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ सचिव एस. आर सोनी ,चीफ कोच पी किशोर पूर्व भाजपा युवामोर्चा जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सरंक्षक जिला जूडो संघ , पी सुरेश राव अध्यक्ष जिला जूडो संघ , पीताम्बर साहू उपाध्यक्ष, सचिव श्रीमती पी. किरण , कोषाध्यक्ष श्रीधर राव ,सहसचिव अभय केशरवानी , सदस्य राहुल शर्मा , नेहा वर्मा ने शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.