Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 29, 2022

पिथौरा_ग्राम किशनपुर के समस्या निवारण शिविर ही बना नागरिकों के समस्या । निर्धारित समय से पूर्व ही शिविर स्थल से एसडीएम , अधिकारी , कर्मचारी नदारत । नागरिकों में रहा आक्रोश ।

 पिथौरा_ग्राम किशनपुर के समस्या निवारण शिविर ही बना नागरिकों के समस्या ।


 निर्धारित समय से पूर्व ही शिविर स्थल से एसडीएम , अधिकारी , कर्मचारी नदारत । नागरिकों में रहा आक्रोश ।




पिथौरा /   समीपस्थ ग्राम  किशनपुर में शासन योजना अंतर्गत विकासखंड जन समस्या निवारण शिविर का आज पूर्व माध्यमिक शाला भवन   आयोजन किया गया था । प्रातः 10 . 30 से  संध्या 5 बजे तक आयोजित था पर  शासकीय अधिकारी कर्मचारी एसडीएम  शिविर समापन पूर्व ही 3 बजे के लगभग शिविर स्थल छोड़ कर निजी काम से चले गये जिससे समस्या ग्रस्त नागरिकों को अपनी समस्या बताने में समस्या हुई । जिससे निर्धारित समय में आने वाले नागरिक आक्रोशित हुये ।


  विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण समस्या का निर्धारित समय में समाचार कवरेज करने पहुँचे तो एसडीएम सहित अधिकारी ,कर्मचारी शिविर स्थल से नदारत मिले । समस्या ग्रस्त नागरिकों ने बताया कि एक तरफ  प्रदेश के मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कर सुबह से देर रात्रि तक जन समस्या को निपटाने में लगे है वहीं उनके अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी छोड़ कर शासन योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहे है । आज इस शिविर में प्रचार प्रसार के अभाव में आम नागरिक अपने समस्या का आवेदन देने से वंचित रहे । अधिकांश स्टाल में विभिन्न विभाग के समस्या निरंक रहे । उपस्थित शिविर में नागरिकों ने  जब भी जन समस्या निवारण शिविर  ब्लॉक हो या जिला प्रचार प्रसार करने का शासन से मांग की है । जिससे आम नागरिक अपनी समस्या शिविर में आकर निराकृत कर सके । आज शिविर में विभिन्न विभागों के लगभग 90 आवेदन ही प्राप्त हुई है । जिसका निवारण लंबित है । 

    समस्या निवारण  शिविर  में समस्या व समाधान संबंधी जानकारी समाचार हेतु व बाइट लेने के संबंध में  एसडीएम रविराज ठाकुर ने कहा कि मैं इस संबंध में कुछ नहीं बोलूँगा कलेक्टर बताएंगे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad