शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान में लगी आग,हजारों की राशन सामग्री सहित बारदाना हुआ बर्बाद।
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना .....ग्राम पंचायत लुफा अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान में अचानक आग लगने से हजारों का राशन सामग्री सहित बारदाना जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर राशन दुकान संचालक ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने बेलगहना चौकी शिकायत किया गया।
लुफा ग्राम पंचायत अंतर्गत सोमवार की दोपहर अचानक असामाजिक तत्वों द्वारा की गई लापरवाही की वजह से राशन दुकान 3039 में आग लग गई। दुकान बंद होने से अंदर ही आग जलती रही।
जब दुकान की छत से धुआं और लपटे उठती हुई लोगों को दिखी तो लोगों ने घटना की जानकारी दुकान संचालक केशव श्रीवास को सूचना दी। राशन संचालक के पहुंचते ही आसपास रहने वाले लोग आग बुझाने और सामान बाहर निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग बुझ पाई।अचानक लगी आग से राशन दुकान में रखी करीब 04 से 05 कट्टी चना ,3 हजार बारदाना, चावल, शक्कर समेत अन्य सामग्री जल गई। इस आग से 70 से 80 हजार रुपए राशि से ज्यादा के नुकसान का अनुमानित आंकलन पश्चात बेलगहना चौकी शिकायत कर अग्रिम कार्रवाई करने आवेदन किया है। बहरहाल मामले को संज्ञान में लेते हुए बेलगहना चौकी पुलिस जांच में जुट गई है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.