खेल के क्षेत्र में होनहार खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा और अरपा भैसाझार बैराज कोटा द्वारा आयोजित।
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर---कोटा ब्लॉक स्तरीय कबड्डी लीग प्रतियोगिता का मार्चफास्ट के साथ रंगारंग आगाज हुआ।जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में पहले दिन बेलगहना बुल्स पंडरापथरा,पावर रेंजर्स कोटा,राजीव टाइगर रतनपुर व अरपा बैराज भैसाझार की टीम ने जीत के साथ शुरुआत किया।तो वहीं युवराज पलटन खैरा और एमजेआर 7 स्टार रानी बछाली टीम के मध्य खेल टाई के साथ संपन्न हुआ I
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जीत की शुभकामनाएं देते हुए लीग मैच का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण सिंह चौहान ने बताया कि पारंपरिक खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है।खेल की अभिरुचि से खिलाड़ी जिला और राज्य में अपनी खेल प्रतिभा से परचम लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कबड्डी खेल में शिव तराई कोटा का युवा खिलाड़ी दुर्गेश नेताम यूपी योद्धा में खेल कर कीर्तिमान रच रहा है।ग्राम सरपंच अलका सहदेव सिंह राज की अध्यक्षता में कोटा प्रीमीयर लीग पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन , बेलगहना बुल्स पंडरापथरा-जय सहस्त्रबाहु सेवन स्टार नमकेना,फ्यूचर फाइटर्स सराईपाली-पावर रेंजर्स कोटा,युवराज पलटन खैरा-एमजेआर 7 स्टार रानी बछाली,मास्टरमाइंड शिवतराई-वंदना वारियर्स कोटा,विष्णु वारियर्स पोड़ी-राजीव टाइगर रतनपुर,अरपा बैराज भैसाझार-शिव शक्ति 7 स्टार बानाबेल छतौना के बीच मैच संपन्न हुआ।कमेंट्री सलीम खान,राजकुमार राज,पीताम्बर पोर्ते द्वारा किया जा रहा है।इस दौरान विशिष्ट अतिथि शेख वली उल्लाह, सहायक अभियंता आर के गोड़,सरपंच जेएस आर्मो, भागवत उईके, इन्द्राम नेटी,शंकर नेताम, सावंत यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।वही प्रतियोगिता को निर्विवाद संपन्न कराने ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा अध्यक्ष राजेंद्र जगत, सचिव महाराज सिंह पैकरा, सह सचिव पीतांबर सिंह पोर्ते, कोषाध्यक्ष दीप सिदार, रामायण सिंह पोर्ते, सुदर्शन सिंह राजपूत, कैलाश पोर्ते, धन सिंह,नंदकुमार,शिवकुमार कैवर्त, सहित सभी सदस्य जुटे हुए हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.