मोहला में एक ओर आवारा पशुओं की भरमार रहती है, संध्या होते ही पशू मालिक को चाहिए कि वे अपने पशुओं को कोठे में लें जाये सेवा जतन करे।
लेकिन ऐसा नहीं होने से रात्रि में शहर के व्यस्ततम मार्गो में पशुओं को आराम करते देखा जा सकता है। जहां पर पूरी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
शासन प्रशासन द्वारा बार बार आगाह करने के बावजूद पशुपालक अपनी जवाबदारी नहीं समझ पाते।
दूसरी ओर देखा जाये तो ,मोहला के गौ रक्षक युवाओ द्वारा चोट लगे अवस्था में घूमती गौ माता का मा निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि देकर व पूरे रीति रिवाज से गौमाता का दाह संस्कार करते हैं। गौ सेवा मोनू वर्मा शाह प्रमुख सुनील सोनी , विक्की वैष्णव, आकाश शुभम साहू हरीश मंडावी समस्त गौ सेवक रोड में चोट लगे अवस्था में घूमती हुई गाय बैल व बछड़े का पूर्ण रूप से अपने खर्चा से बिना शासन प्रशासन की मदद से स्वयं एक सुरक्षित स्थान में रखकर प्रतिदिन गौ माता का इलाज मोनू वर्मा के व गौ सेवा टीम नेतृत्व में किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य की अंचल में काफी प्रशंसा हो रही है।
सी एन आई न्यूज चैनल मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.