Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 28, 2022

अमोरा उपकेन्द्र में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जाँजगीर चाँपा — जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति महंत के उपकेन्द्र अमोरा में धान खरीदी का शुभारंभ कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष व्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ। यहां पहुंचने पर सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक रविशंकर राठौर ने मुख्य अतिथि का फूलमाला से स्वागत किया। उपकेन्द्र के खरीदी प्रभारी फुलेश्वर राठौर ने को बताया कि शुभारंभ के साथ ही धान खरीदी उपकेंद्र में ग्राम अमोरा के किसान नेतराम पिता सिद्धराम पटेल एवं सतीष पटेल पिता नेतराम पटेल का 132 कट्टी धान खरीदी हुआ। वहीं समिति प्रबंधक रविशंकर राठौर ने बताया कि किसानो को धान खरीदी के बारे में जानकारी दी जा रही है। गांव मे मुनियादी कराने , किसान टोकन तुहार हाथ एप के माध्यम से किसान अपने घर से अपना टोकन काट सकते है। गांव के किसान जो उपस्थिति नही थे उनको सूचित किया जायेगा ताकि कोई किसान साथी धान बेचने से मोती वंचित ना रहे। इस शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष व्यास कश्यप , सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक रविशंकर राठौर , धान खरीदी प्रभारी फुलेश्वर राठौर, आपरेटर कामनी सिंह , अमोरा सरपंच शिवचरण सूर्यवंशी , प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस गौरव सिंह , पटवारी गोपाल राठौर , पत्रकार भुपेन्द्र यादव (सोनु) , हेमंत राठौर , ओंकार पांडेय , संजय शर्मा , निगरानी समिति के सदस्य प्रमोद पटेल ,शिव कुमार कश्यप एवं रामगोपाल यादव , हितेश मरावी , गोलू तिवारी , कुंज बिहारी , जगदीश यादव , गोपाल साहू सहित कई किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


ग्राम पंचायत ने की मांग 


एक ओर जहां गांँव में धान खरीदी केंद्र खुलने से ग्रामवासियों में काफी प्रसन्नता देखी जा रही है कि अब उन्हें धान बेचने दूर जाना नहीं पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर इस शुभारंभ के दौरान ग्राम पंचायत ने कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष से मांग की है कि धान खरीदी अमोरा में 32000 क्विंटल की खरीदी होता हैं तथा 768 कृषक लाभान्वित होते हैं। धान की मात्रा बंफर लिमिट से अधिक होने पर बारिश के दिनो में काफी नुकसान होता है , अतः एक छतदार चबूतरे की आप से विशेष मांग हैं। इसके अलावा खाद गोदाम की भी आवश्यकता है  जिससे खाद का वितरण भी अमोरा में ही हो सके और अधिक कृषको को लाभ हो सके। वहीं धान खरीदी अमोरा में बाउड्रीवाल की भी आवश्यकता है , जिससे फड़ में रखे धान की सुरक्षा हो सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad