जिला कलेक्टर ने ली गहन समीक्षा बैठक
बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आज दिनांक 17/02/2026 में कलेक्टर महोदय संजय अग्रवाल जिला बिलासपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा योजना से सम्बंधित समस्त बिन्दुओ पर गहन समीक्षा की जिसमे कलेक्टर महोदय ने समस्त अप्रारम्भ आवासो क़ो 15 मार्च के पूर्व प्रारम्भ कराने एवं समस्त अपूर्ण आवासो क़ो माह जून के पूर्व पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया गया। उक्त समीक्षा बैठक में जिले से जिला समन्वयक, सहायक अभियंता, सहायक प्रोग्रामर के साथ समस्त जनपदो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रायासे, समस्त एडीईओ, विकासखंड समन्वयक आवास, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता एवं समस्त तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
दिलीप सोनवानी
सेन्ट्रल न्यूज़ इंडिया
जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर
मो, न, 9340810592


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.