Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 18, 2026

22 फरवरी तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य समाज मे समानता, सद्भाव और समरसता का संदेश

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


22 फरवरी तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य समाज मे समानता, सद्भाव और  समरसता का संदेश 





खरोरा 


छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब 18 फरवरी से पांच दिवसीय सतनाम सद्भाव पदयात्रा पर निकलेंगे। यह पदयात्रा राजधानी रायपुर के आदर्श नगर मोवा स्थित सतनाम भवन से सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। 22 फरवरी तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य समाज में समानता, सद्भाव और समरसता का संदेश फैलाना है।


यह पदयात्रा पवित्र धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सफेद वस्त्र और सफेद ध्वज के साथ बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग पदयात्रा में शामिल होंगे।


गांव-गांव जायेगे गुरु खुशवंत


पहले दिन 18 फरवरी को पदयात्रा सतनाम भवन से निकलकर जैतखाम और गुरुगद्दी की ओर बढ़ेगी। इसके बाद सेमरिया, दोंदेखुर्द और दीदेंकला होते हुए सारागांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन यात्रा बंगोली, खरोरा, कनकी और भैसा से होते हुए भंडारपुरी पहुंचेगी।


तीसरे दिन भटिया, खोरसी सण्डी, कोदवा, गिर्रा और घोटिया होते हुए पलारी पहुंचा जाएगा, जबकि चौथे दिन अमेरा, सकरी, बलौदाबाजार और पनगांव होते हुए लवन में विश्राम किया जाएगा।


पदयात्रा का समापन 22 फरवरी को कसडोल, छाछी, कटंगी, अमोदी, मटिया और मड़वा होते हुए होगा, जहां प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। इसके साथ ही प्रसिद्ध गिरौदपुरी मेला का तीन दिवसीय आयोजन भी प्रारंभ होगा, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad