विधानसभा के प्रत्येक गांव का विकास मेरी पहली प्राथमिकता:- विधायक इन्द्र साव
भाटापारा विधानसभा के ग्राम टोनाटार, मेकरी, गणेशपुर, झिरिया एवं बैकोनी में सी.सी. रोड़ एवं सतनाम भवन का भूमिपूजन विधायक इन्द्र साव ने किया और उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रत्येक गांव का विकास करना है और यही कारण है कि वे लगातार विधानसभा चुनाव के बाद से ग्रामीण क्षेत्र का नियमित दौरा कर रहे है।
विधायक इन्द्र साव ने विधानसभा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांव में विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए कहा कि वे बिना भेद-भाव किए दलगत राजनीति से हटकर विकास कार्य को प्राथमिकता दे रहे है। सरकार नहीं होने के बावजूद वे अपने लक्ष्य के अनुसार गांव के विकास के लिए कृत संकल्पित है और उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरा काम विकास कार्य स्वीकृत करना और कराना है और इन निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखरेख के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं गांव के वरिष्ठजनों की भागीदारी भी जरूरी है।
विधायक श्री साव ने आगे कहा कि वर्तमान समय में गांव की शांति व्यवस्था के लिए असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम बड़ी चुनौती है। इसलिए अपने परिवार के सदस्यों, खासकर युवाओं को इससे दूर रहने प्रेरित करें। गांव के स्वस्थ्य वातावरण के लिए आध्यात्मिक आयोजनों को अपनाने की अपील की। शराब या अन्य नशा विरोध के लिए गठित महिला कमांडो का सम्मान व सहयोग करें ताकि गांव में अमन चैन और शांति बरकरार रहे,क्योंकि हर छोटी से बड़ी घटना की शुरुवात नशा से होती है। भूमि पूजन के पूर्व संबंधित गांव में पहुंचने पर विधायक श्री साव का जोरदार स्वागत ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने किया।इस अवसर पर टोनाटार सरपंच विष्णु कोसले, मेकरी सरपंच रामदिलास पटेल, गणेशपुर सरपंच रेशू मसीह, झिरिया सरपंच प्रतिमा साहू, नवागांव सरपंच नीरा कोसले, बैकोनी सरपंच महेश मिरी, जनपद सदस्य चन्द्रप्रकाश टोण्डे, शिवलाल ध्रुव , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद बंजारे, चंद्रशेखर साहू मंडल अध्यक्ष हीरा साहू, दिनेश साहू, पंचगण, स्व-सहायता समूह के सदस्य महिला कमांडो सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.