बदहाल व्यवस्था।
मुख्यालय में नहीं रहते रजोली अस्पताल के डांक्टर आवास व्यवस्था अस्पताल मे होने के बावजूद दुर्ग से करते है आना-जाना , इलाज के लिए भटक रहे मरीज , शिकायत के बाद भी अब तक स्थांतरण नही , अब मुख्यमंत्री से मिलकर करेगे शिकायत।
गुण्डरदेही । रजोली उप स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम भागबती साहू की ड्यूटी में मनमानी हावी है अस्पताल कैंपस मे रहने की सुविधा होने के बाद भी वह दुसरे जिले से आना-जाना करती है जिनके कारण स्वास्थ्य संबंधी लाभ ग्रामीणो को समय पर नही मिल पा रहा है
आवेदक व वरिष्ठ ग्रामीण सदस्य मिलन साहू ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भागबती साहू की मनमानी हावी है उनके स्थानांतरण के लिए बकायदा ग्रामीणो द्वारा ग्राम पंचायत रजोली मे आयोजित ग्राम सभा मे आवेदन प्रस्तुत किया गया है प्रस्तुत आवेदन मे ग्रामीणो द्वारा पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भागबती साहू अपने मुख्यालय मे नही रहते जिसके कारण स्वास्थ्य लाभ ग्रामीण व आसपास के लोगो को समय मे नही मिल पाता वही गर्भवती महिलाओ को प्रस्तूति के लिए अन्य जगह ले जाना पड़ता है ग्रामीणो ने बताया कि भागबती साहू की स्थानांतरण के लिए 28 जनवरी 2022 को बकायदा सर्व सम्मति से पंचायत द्वारा प्रस्ताव कर गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद जिला कलेक्टर जिला स्वास्थ्य अधिकारी व गुण्डरदेही बीएमओ को लिखित मे शिकायत दर्ज करा चुके है मगर अब तक कोई कार्रवाई इनके उपर नही हुई है इनके पहले भी कई बार ग्रामीणो द्वारा शिकायत कर चुके है आवेदक मिलन साहू व ग्रामवासी ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता की शिकायत करेंगे ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग पर सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद भी यहां की व्यवस्था दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मुख्यालय मे नही रहने से ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ से वंचित है
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.