Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 29, 2022

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा आईपीएस के मार्गदर्शन में खैरागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा आईपीएस  के मार्गदर्शन में खैरागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

  • ढाई साल से फरार चल रहे चिटफंड के मुख्य डायरेक्टर को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता।
  • थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा चिटफंड कंपनी सर्वाेदय मल्टीट्रेड कंपनी लिमिटेड माइक्रो इन्वेस्टमेंट के मास्टर माइंड डायरेक्टर तरूण साहू को रायपुर से किया गिरफ्तार ।  
  • वर्ष 2020 से 387 निवेशकों से 22998460 .रूपये का धोखाधड़ी के प्रकरण में थाना खैरागढ़ पुलिस एवं सायबर सेल की बड़ी कार्यवाही चिटफंड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में खैरागढ़ पुसिल को मिली सफलता। 
  • सर्वाेदय मल्टीट्रेड कंपनी लिमिटेड माइक्रो इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम से रकम दुगुना करने का लालच देकर कराया गया आर.डी. एफ.डी. एम.आई.एस. में राशि जमा 
  • आरोपी से पुछताछ पर जुर्म स्वीकार करते हुए कुछ नये संपत्ति का ब्यौरा दिया है जिसका तस्दीक जारी है।

आरोपी तरूण साहू के निशांदेही पर अन्य फरार आरोपियों का पता साजी जारी है। 


मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04.07.2020 को प्रार्थी खिलावन चन्द्राकर पिता श्री ईश्वरी चन्द्राकर उम्र 53 वर्ष साकिन ईतवारी बाजार खैरागढ़ जिला राजनांदगांव ;छण्गण्द्ध द्वारा दिनांक 04.07.2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अमलीपारा खैरागढ़ में सर्वाेदय मल्टिट्रेड लिमिटेड के माइक्रो इन्वेस्टमेन्ट चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर 1तरूण साहू निवासी अर्जुनी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद 2 राजकुमार साहू साकिन अमलीपारा खैरागढ़ 3 छम्मन दास साहू साकिन अर्जुनी 4 कमलेश कोठले साकिन सोनेसरार खैरागढ़ 5ण्श्री सत्यपाल वर्मा ग्राम चिचा थाना बोरी जिला दुर्गए 6 रंजित सोनकर निवासी भरवेली माईन्स थाना बालाघाट जिला बालाघाट मध्यप्रदेशए 7 राजेन्द्र स्वसी पता बिरसामुण्डा चौक रांची झारखण्ड द्वारा कार्यालय खोलकर लोगो से धोखाधड़ी कर चिटफण्ड कंपनी में मासिक रूपयें 01 वर्ष से 04 वर्ष तक करने पर 05 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक ब्याजए फिक्स डिपॉजिट 05 वर्ष से 15 वर्ष तक में रकम दुगूना एवं कई गुना हो जाना एवं एम.आई.एस. स्किम में एक मुस्त राशि जमा करने पर 01 लाख में 1300 रूपये हर माह ब्याज की रकम मिलना बताकर लोगों को अपने झांसे में लेकर लगभग 387 निवेशकों से लगभग 22998460/- की राशि की धोखाधड़ी कर निवेशकों को जमा करायें प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध कायम कर अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी 1 राजकुमार साहू साकिन अमलीपारा खैरागढ़ 2. छम्मन दास साहू साकिन अर्जुनी 3 कमलेश कोठले साकिन सोनेसरार खैरागढ़ 4 श्री सत्यपाल वर्मा ग्राम चिचा थाना बोरी जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पत्र क्रमांक 219/20 दिनांक 23.08.2020 धारा 173;(8)जाफौ0 के प्रावधानो के तहत अभियोग पत्र तैयार कर विचारण हेतु दिनांक 25.08.2020 को प्रस्तुत किया गया था।

                          चिटफंड के ऐसे मामले जिसमें अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है उसे शासन की मंशानुसार शीघ्र गिरफ्तारी एवं आम नागरिकों से ठगे पैसे लौटाने हेतु इस प्रकरण की विवेचना पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा भा.पु.से  के मार्गदर्शन में,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लालचंद मोहले के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश कुमार साहू के नेतृृत्व में थाना खैरागढ़ एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण के पुनः प्राथमिकता के आधार पर प्रकरण को गंभीरता से विवेचना में लिया जाकर कंपनी के मुख्य आरोपी के मूल निवास व टेक्निकल आधारों पर अन्य जिलों में रेड कार्यवाहियां की गयी जिसमें से सायबर एनालिसिस व मुखबिर सूचना के आधार पर एक परिचित के विवाह समारोह मोवा ;रायपुर से ढ़ूंढ़ निकाला गया। जिसे पुलिस की सिविल टीम द्वारा घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया गया। संपत्तियों की जांच जारी है । अग्रिम निर्णय हेतु प्राधिकृत अधिकारी को भेजा जाएगा ताकि प्रकरण के प्रार्थियों को न्याय प्राप्त हो सकें।उक्त कार्यवाही में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों का विषेष योगदान रहा:- सउनि विरेन्द्र चन्द्राकर, टैलेष सिंह आरक्षक चन्द्र विजय सिंह ,षिषुपाल साहू । इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक केसीजी ने टीम को पुरस्कृत किया । प्रकरण मे जॉच जारी रहेगी एवं भविष्य मे बड़ी सफलताएँ मिलने की उम्मीद हैं।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad