खैरादाई: जिला भाजयुमो ने किया बिजली विभाग का घेराव
जिला भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा भाजयुमो के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली बिल में सुरक्षा निधि के नाम पर अत्यधिक राशि वसूलने व बिजली बिल में प्रति यूनिट की दर में बढ़ोतरी के कारण जनता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ के विरोध में बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया , राज्य शासन द्वारा घोषणा पत्र के माध्यम से बिजली बिल हाफ का वादा जनता से किया गया था
, पर विगत 4 वर्षो में बिजली बिल हाफ के स्थान पर बिजली हाफ हो गया है , जहां पूर्व के भाजपा सरकार में अतिरिक्त विद्युत वाला राज्य अब विद्युत संकट की ओर आगे बढ़ रहा है , साथ ही पूर्व के माह में विद्युत प्रदेश के उपभोगताओं से सुरक्षा शुल्क के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला गया है , जो राज्य शासन द्वारा " बिजली बिल हाफ " जैसे वायदों की दशा " जनता का जेब साफ " जैसी हो गयी है , यह कहते हुए प्रशासन से सुरक्षा शुल्क में छूट देकर आगामी बिल में जनता को राहत प्रदान करने का निर्णय महामहिम राज्यपाल के माध्यम से हो ऐसा कहा गया ।
समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष घम्मन साहू एवं मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल द्वारा संबोधित किया गया ,,
जिसमे बड़ी संख्या में कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश सिंह , गिरिराज किशोर दास ,चन्द्रशेखर यादव, आलोक श्रीवास , आशीष सिंह , आयश सिंह , रामकुमार जंघेल , शौर्यादित्य सिंह , ललित चोपड़ा जैनेन्द्र जंघेल एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा खैरागढ़ शहर , खैरागढ़ ग्रामीण , छुईखदान , गंडई , साल्हेवारा , पांडादाह के साथीगण उपस्थित होकर घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.