कोड़ेवा समिति मे किसान कुटीर भवन में भूमि पूजन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू हुए शामिल
C N I N ES/ उत्तम साहू
बालोद -जिले के अर्जुन्दा शाखा के सेवा सहकारी समिति कोड़ेवा मे किसान कुटीर भवन का भूमि पूजन गरिमामय ब
वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद थे अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम के तैल चित्र की पूजा अर्चना के हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने किसानो से अपील की। उन्होंने कहा की शासन की समस्त योजनाए गरीब, किसान एवं मजदूर के लिए तैयार किया गया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा की शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा औऱ बाड़ी किसानो को समृद्ध बनाने के लिए है एवं जनभागीदारी से सफल हो रहा है और सरकार की योजनाओं से किसानो की समृद्धि बढ़ी है इसलिए जिला सहकारी बैंक के शाखाओ की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे धान का सबसे ज्यादा मूल्य छत्तीसगढ़ मेकांग्रेस की भूपेश सरकार की ओर से दिया जा रहा है औऱ राज्य मे जैविक खेती को बढ़ावा देने के उदेश्य से गोधन न्याय योजना द्वारा वर्मी खाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे अध्यक्ष कृषि उपज मंडी भोलाराम बालोद, नागेश देवांगन सदस्य क़ृषि उपज मंडी बालोद, संतुराम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा, मोहित साहू जनपद सदस्य एवं सभापति सहकारिता विभाग ,श्रीमती कालिन्द्री बाई ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत कोड़ेवा सेवा राम पिपरिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता, रेवाराम सिन्हा प्राधिकृत अधिकारी सेवा सह. समिति मर्या. कुरदी ,उमाशंकर साहू प्राधिकृत अधिकारी समिति कोटगांव सहित बैंक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.