संसदीय सचिव इन्द्र शाह मंडावी ने भानुप्रताप उपचुनाव चारामा क्षेत्र में ड़डसेना कलार समाज के सामाजिक कार्यक्रम में हुये शामिल....
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए मांगा समर्थन 05तारिख को पंजा छाप पर पर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मुहर लगने की अपील...
दिनांक 27/11/2022*
इंद्रशाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर, भानूप्रतापपुर उपचुनाव प्रभारी आंवरी सेक्टर ने ग्राम पंचायत आंवरी (चारामा) में डडसेना कलार समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कहा कि कलार समाज शुरू से ही बहुत शिक्षित समाज है इस क्षेत्र की राजनीति में भी इस समाज ने प्रतिनिधित्व किया है। नारी अस्मिता की प्रतीक बहादुर कलारिन के आशीर्वाद सदैव आपके समाज पर बना रहे।*
*उन्होंने मंच से कांग्रेस की पक्ष में वोट करने का अपील किया एवम कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार किसान जवान के लिए कार्य कर रही है। धान का समर्थन मुल्य हो चाहे कर्जा माफी की बात हो भुपेश बघेल की सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है।*
*उन्होंने आरक्षण के मसले पर कहा कि हमारी सरकार संभवतः 1-2 दिसंबर को विधानसभा की विशेष सत्र में आदिवासी समाज को 32%, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27%, अनुसूचित जाति वर्ग को 13% एवम स्वर्ण जाति अति गरीबों को 4% आरक्षण देकर सभी वर्ग का सम्मान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।*
*इन सारी बातो को ध्यान में रखकर इस विकास यात्रा को लगातार कायम रखने के लिए भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी होनहार जननेता स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी की धर्म पत्नी सावित्री मंडावी के पक्ष में वोट डालना है तथा खुद के साथ साथ रिश्तेदार, नातेदार एवं साथियों को भी कांग्रेस के पक्ष में वोट कराने का अपील किया है।*
*उन्होंने मंच के माध्यम से केवल खुद को आदिवासी बताकर लोगों को दिग्भ्रमित करने वाले, कसम दिलाकर वोट मांगने वालों को आने वाले 5 तारीख को वोट ना देकर मुंहतोड़ जवाब देने कहा है।*
*सभा में समाज की गौरव विधायक बालोद संगीता सिन्हा, राजकुमारी सिन्हा नगर पंचायत अध्यक्षा छुरिया, किरण सिन्हा, पूरन जैन, समाज के सम्मानित प्रतिनिधिगण, सेक्टर के कांग्रेस कार्यकर्ता सिन्हा समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।*
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.