सीएम शिवराज का आज सिवनी और सीहोर दौरा खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, जनजातीय गौरव दिवस को लेकर CM हाउस में कार्यशाला
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
, भोपाल। सीएम शिवराज ने खाद वितरण की स्थिति की समीक्षा की। सतना, राजगढ़, सागर, और नीमच जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा की। सीएम शिवराज ने बैठक में कड़े निर्देश दिए। किसानों को खाद के लिए लाइन न लगानी पड़े। कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है, वितरण ठीक से हो। कहा कि कहीं भी ब्लैक न हो खाद, किसान को कहीं जबरन खाद न दें, कलेक्टर्स भ्रमण करते रहें। किसी भी जिले में किसानों को लाइन न लगानी पड़े। जिलों में खाद वितरण सुचारू रहे, जहाँ आवश्यक हो विकेंद्रीकरण किया जाए। किसानों को अधिक दूरी से खाद लेने न आना पड़े। सीएम शिवराज ने किसानों के फसल बुवाई की चिंता को लेकर दिए निर्देश
डायबिटीज का असली दुश्मन मिल गया है। शर्करा का स्तर 4 पर आ जाता है
और जानें
जनजातीय गौरव दिवस को लेकर सरकार की बड़ी प्लानिंग है। इसी कड़ी में सरकार पेसा कानून लांच करने की पूरी तैयारी में है। आदिवासियों को पेसा क़ानून के फायदे सरकार गिनायेगी। 89 जनजातीय बहुल विकासखंडों के कार्यक्रम होंगे। सीएम शिवराज ने की गौरव दिवस के कामों की समीक्षा की। शहडोल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय विकास की गाथा बताने वाली प्रदर्शिनी लगाई जाएगी। स्वास्थ्य कार्यक्रम के शुभारंभ और जेईई, नेट और क्लेट के सफल विद्यार्थियों का सम्मान भी होगा। बिरसा मुंडा स्व-रोजगार योजना के साथ टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र दिए जाएंगे। सीएम शिवराज ने वीडियो कान्फ्रेंस से कलेक्टर्स को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
जनजातीय गौरव दिवस को लेकर CM हाउस में आज बड़ी कार्यशाला होगी। कार्यक्रम के आयोजन की बड़ी जिम्मेदारियां सभी को सौंपी जाएगी। कार्यशाला के साथ दोपहर भोज पर सभी समन्वयक आमंत्रित किए गए है।
दोपहर साढ़े 12 बजे से CM हाउस में कार्यशाला शुरू होगी। पेसा कानून को लेकर भी समन्वयकों से सीएम चर्चा करेंगे। आदिवासियों के मन में सरकार के प्रति जगह बनाने को लेकर कार्यशाला में ट्रेनिंग दी जाएगी।
सीएम शिवराज आज शाम 4.30 बजे सिवनी के लिए रवाना होंगे। पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी वाले हिस्से में पहुंचेंगे। परिवार के साथ दो दिन पेंच में ही रह सकते है। स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने में बाद पेंच में ही रात्रि विश्राम करेंगे। पार्क के अधिकारियों ने सीएम के दौरे को लेकर पूरी की तैयारियां की है। दो दिन परिवार के साथ बिताने के बाद सोमवार सुबह लौट सकते है। सीएम शिवराज का सीहोर दौरा आज है। दोपहर 3 बजे सीहोर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.