राजनांदगांव
डॉ0 भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव मे की गई यातायात जागरूकता अभियान
डोंगरगांव पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओ को यातायात नियमो की दी गई जानकारी
यातायात नियमो का पालन करने एंव लोगो को प्रेरित करने शपथ दिलाई गई
थाना डोंगरगांव -
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर सर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले सर , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा मैडम के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भरत बरेठ के नेतृत्व मे आज दिनांक 06.12.2022 को यातायात नियमो से जागरूक करने एंव यातायात नियमो का सुगमता से पालन कराने के लिए डॉ0 भीमराव अम्बेडकर महाविद्यलय डोंगरगांव मे यातायात जागरूकता अभियान की गई । कार्यक्रम दौरान कॉलेज के प्राचार्या एंव स्टाफ सहित छात्र-छात्राये उपस्थित रहे ।
थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक भरत बरेठ द्वारा यातायात नियम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि हमे वाहन तेज एंव लापरवाही पूर्वक नही चलाना चाहिए , मोटर सायकल चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करना चाहिए , कम उम्र एंव बिना ड्रायविंग लायसेंस/कागजात के वाहन नही चलाना चाहिए , यातायात नियमो का पालन कर हम अपने एंव दूसरो की जान बचा सकते है ।
इसी क्रम में प्रभारी निरी0 भरत बरेठ द्वारा उपस्थित छात्र-छात्रओ को नियमो का पालन करने हेतु शपथ दिलाये कि -1. सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा । 2. यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराऊंगा । 3. दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूंगा । 4. कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा । 5. कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा । 6. वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा । 7. मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा । 8. सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा । सभी यातायत नियमो का पालने करने मे उत्सहित हुए । यातायात जागरूकता अभियान से युवाओ में उत्साह का महौल था ।
कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती बी0एन0 मेश्राम, श्री महेन्द्र लिंझारे सामाजसेवी एंव अन्य महाविद्यालय स्टाफ के साथ डोंगरगांव पुलिस सहित सउनि0 कमल श्रीवास्तव, सउनि0 बांधे , आर0 रविशंकर झा ट्रैफिक पुलिस राजनांदगांव उपस्थित रहे ।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल के साथ संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.