ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में स्थित यह मंदिर श्रृद्धालुओं की आस्था का केंद्र है
*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
खंडवा- मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के किनारे मान्धाता द्वीप पर स्थित है , भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग।
सभी तीर्थो का जल तीर्थ यात्रा के बाद तीर्थ यात्री ओंकारेश्वर में अर्पित करते हैं मान्यता के अनुसार ऐसा करने से उनकी तीर्थ यात्रा पूर्ण मानी जाती है।
भगवान शिव और माता पार्वती रात्रि विश्राम ओंकारेश्वर में ही करते हैं।
राजा मान्धाता ने यहां पर्वत में भगवान शिव को घोर तपस्या कर प्रसन्न किया और भगवान से यहां हमेशा निवास करने के लिए वरदान लिया।तभी से यहां ओंकारेश्वर शिव लिंग स्थापित है।
इस संबंध में अनेक कथाएं प्रचलित हैं।
ओंकारेश्वर स्थित इस मंदिर में पूरे वर्ष भर भक्तों की भारी संख्या में भीड़ लगती है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.