Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 20, 2022

प्रशासन गांव की ओर अभियान 19 से 25 दिसंबर तक


 प्रशासन गांव की ओर अभियान 19 से 25 दिसंबर तक

सुशासन सप्ताह में होगा जनशिकायतों का समाधान 

विशेष शिविरों के साथ ही कार्यशाला भी आयोजित होंगे

मुख्य सचिव ने संभागायुक्त और कलेक्टरों को दिए निर्देश

*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*


भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अनुरूप नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देने और सेवा वितरण में सुधार लाने में भारत सरकार के द्वारा 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ’सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’ मनाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सभी संभागायुक्त एवं कलेक्टरों को पत्र लिखकर जन शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए विशेष शिविर और कार्यक्रम आयोजित करने की निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर मनाए मुख्य सचिव द्वारा लिखे गए पत्र में शिकायतों के समाधान और विशेष कार्यक्रमों के साथ-साथ 23 दिसम्बर को सुशासन के संबंध में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही भारत सरकार के पोर्टल के साथ-साथ सोशल मीडिया ट्विटर फेसबुक आदि सहित मल्टीमीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जन शिकायत निवारण एवं सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के अलावा प्रगति और उपलब्धियों को अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad