हाई स्कूल उमरिया में 24 छात्राओं को निःशुल्क सायकल योजन के तहत सायकल का किया वितरण।
कोटा रतनपुर से शिवम दुबे रिपोर्टर
रतनपुर.... शासकीय हाई स्कूल उमरिया दादर में आज निःशुल्क सायकल योजन के तहत 24 छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया शिक्षा में कोई रुकावट या व्यवधान न आए इसलिए बालिकाओं को निशुल्क सायकल देने का कार्य कर रही है ।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष
मिथलेश दास ने कहा की छत्तीसगढ़ मे बालिकाओं की आठवीं के बाद की शिक्षा इसलिए रुक जाती थी क्योंकि घर से स्कूल की दूरी ज्यादा होने की वजह से नही जा पाती थी इस लिए सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए निशुल्क सायकल योजना शुरू की हैं जिससे अब बच्चे स्कूल जाकर अपनी आगे की पढ़ाई कर आगे बढ़ रहे है।
इस योजना के तहत इस विद्यालय के कुल 24 बच्चियों को सायकल का वितरण किया गया ।इस कार्यक्रम मे जनभागीदारी अध्यक्ष मिथलेश दास ,सरपंच सुखामिन पैकरा, रोजगार सहायक राधेश्याम यादव ,इद्रावती पंच, गिरजा बाई पंच ,महेश यादव ,रामकुमार राज
स्कूल के शिक्षक सहित छात्राएं उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.