Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 2, 2022

4055 युवाओं ने अग्निवीर बनने दिखाया कौशल

     दुर्ग 02 दिसंबर 2022/ सेना भर्ती रैली में युवाओं का अपूर्व उत्साह दुर्ग जिले में दिख रहा है। सेना भर्ती स्थल के पास बड़ी संख्या में युवा अपना कौशल दिखाने पहुंच रहे हैं। सेना भर्ती में आज 6300 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें 4055 युवा भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इन युवाओं के रूकने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई गई है और सारी व्यवस्थाओं की निरंतर मानिटरिंग कराई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपसंचालक जनशक्ति नियोजन श्री राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से युवाओं की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। नोडल अधिकारी लगातार स्थिति की मानिटरिंग में लगे हुए हैं। जहां भी किसी तरह की दिक्कत होती है समाधान के लिए तुरंत निर्देशित किया जाता है।


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा नियमित रूप से सेना भर्ती स्थल में पहुंच कर सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं और नोडल अधिकारियों से लगातार व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं। 1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक होने वाली भर्ती का विवरण इस तरह है।  3 दिसंबर को बलौदाबाजार, मुंगेली, 4 दिसंबर को बिलासपुर, कोंडागांव, कोरिया, रायगढ़, 5 दिसंबर को बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, गरियाबंद, कबीरधाम, कोरबा, जशपुर, राजनांदगांव, 6 दिसंबर को धमतरी, जीपीएम जिला हिस्सा लेंगे। 

ःः000ःः

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad