सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा के तत्वाधान बाबा साहेब आंबेडकर का 66 महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया
सी एन आई न्यूज दल्ली राजहरा से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट
दल्ली राजहरा - सम्यक बौद्ध महासभा में शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो का नारा देने वाले भारत रत्न बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 66 वी महापरिनिर्वाण दिवस डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेमोरियल भवन में मनाया गया ।
प्रथम चरण में प्रातः 10:00 पंचशील झंडा वह नीले झंडे को श्रद्धा पूर्वक झुकाया गया एवं बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें बौद्ध उपासक उपासिकाओ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। द्वितीय चरण में संध्या 6:00 बजे अंबेडकर भवन में परित्राण पाठ, त्रिशरण पंचशील ग्रहण किया है। एवं 2 मिनट का मौन धारण कर डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तत्पश्चात समाज के वरिष्ठ जन गोवर्धन रंगारी, अजय रामटेके, कृष्णमूर्ति रामटेके ,सुरेंद्र मेश्राम ,बी आर भोसले ,प्रहलाद मेश्राम,हेमंत कांडे,अशोक बाम्बेश्वर एवं श्रीमती चंद्र रेखा नंदेश्वर ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर अपने विचार रखे ।अंबेडकर मेमोरियल हाल से बौद्ध उपासक एवं उपासिकाये रैली के रुप मे मोमबत्ती जलाकर जैन भवन चौक में जाकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।इस अवसर पर ओमप्रकाश रामटेके ,रोशन पाटील ,देवानंद दहिविले,संतोष मेश्राम, रमेश भगत,संतोष सहारे ,योगराज बोरकर, अनिल मेंदे,राधेलाल मेश्राम ,सिद्धार्थ मानवकर, देवेश मेश्राम,जीतेंद्र मेश्राम, सतीश हुमने ,विशाल दासोडे, अभिजीत भगत, तुकाराम रंगारी ,सूरज कुमार मेश्राम, श्रीमती भावना दासोडे, निर्मला भगत ,अनीता उके,कौशल्या बन्सोडे, अमृता डोंगरे ,मंगला सहारे ,सुकरतीन,शारदा बाम्बेश्वर,लता बोरकर ,सावित्री रामटेके, संध्या रामटेके ,सीमा रामटेके, लता बनसोडे ,यशोदा रामटेके, सीमा मेश्राम ,रंजना रामटेके, निशा खापर्डे ,ममता वहाने ,सुशीला रामटेके ,माला भगत, किरण पचभिये,निशा ठाकरे, शीला दासोडे, एम एम सोमकुवर, प्रियंका बन्सोड़,सुमन रामटेके,सपना मानवकर,प्रियन्का बन्सोडे,अनिला मेश्राम एवं सैंकड़ों की संख्या में बौद्ध उपासक एवं उपासिकाये उपस्थिति थी




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.