सुने मकान मे घूस कर ताला तोडकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ।
चोरी गयी मशरूका की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी दिनांक 15.11.2022 को प्रार्थीया मिथला मानेश्वर ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.11.2022 सुबह करीबन 10ः00 बजे से 17ः00 बजे के बीच मे इनके घर के कमरा मे रखे लकडी के पेटी के ताला को तोडकर पेटी मे रखे नगदी रकम 40000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 454, 380 भादस. कायम कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना एवं पतासाजी के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा खैरागढ़ छुईखदान गंण्डई, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति नेहा पांडे के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश मे उप निरीक्षक रामनरेश यादव के नेतृत्व मे थाना साल्हेवारा पुलिस स्टाफ द्वारा विवेचना के दौरान दिनांक 09.12.2022 को संदिग्ध मोहन खैरावार पिता सुखमन्नु खैरवार उम्र 27 साल साकिन आमगांव थाना साल्हेवारा से चोरी के संबंध मे बारिकी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त रकम की चोरी करना स्वीाकर किया। आरोपी द्वारा चोरी गये रकम मे से 15500 रूपये को अपने घर के दिवाल के नीचे जमीन मे छुपा कर रखा था जिसे बरामद किया गया एवं शेष रकम को खर्च करना स्वीकार किया। जप्त रकम को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी को विधिवत 09.11.2022 के 14ः30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय मे पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.