अंबागढ़ चौकी / अं. चौकी थाना क्षेत्रान्तर्गत सड़क हादसे मे दो युवको की मौत हो गई. थाना से मिली जानकारी के अनुसार चिल्हाटी मुख्य मार्ग कृषि महाविद्यालय के समीप 3 बजे के आसपास चिल्हाटी की ओर से आ रही बोलोरो वाहन क्रमांक CG 13 C 2681 ने अंबागढ़ चौकी की ओर से जा रही स्कूटी वाहन क्रमंक CG 08 क्त 6443 ने गाड़ी मे सवार दुष्यंत कुमार पिता बालक राम उम्र 24 वर्ष भड़सेना निवासी और संजय मंडावी पिता स्व. मनाराम मंडावी उम्र 23 वर्ष भड़सेना निवासी को सामने से जोरदार ठोकर मारी, जिससे दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,
वही बताया गया कि चार पहिया वाहन मे यूपी के कुछ संत महात्मा बैठे हुए थे, ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई. अंबागढ़ चौकी पुलिस ने दोनों युवकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.