डोंगरगांव क्षेत्र भगवान टोला एवं चारभाटा शासकीय प्राथमिक शाला की निरीक्षण
आज दिनांक 09 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता गजभिये द्वारा जिला राजनांदगांव के विकासखंड डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो मे स्थित शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चारभाटा,
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भगवान टोला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।श्रीमती गजभिये द्वारा निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान भोजन की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति ,भवन की स्थिति, बच्चों की सुरक्षा,
शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था , कक्षाओं में पंखे लाइट की व्यवस्था एवम शिक्षा की गुणवत्ता आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर संस्था प्रभारियों से गहन समीक्षा की और निरीक्षण किया गया।
जिसमें स्कूलों के शौचालय में साफ सफाई की कमी, शिकायत पेटी की कमी ,बच्चो की सुरक्षा हेतू बाउंड्री वॉल, कक्षा में साफ-सफाई की कमी पाई गई जिसे जल्द सुधार करने के आवश्यक निर्देश माननीय सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियो को दिए गए ।
श्रीमति गजभिये द्वारा बालिकाओ को गुड टच बैड टच के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई तथा बच्चो के विभिन्न अधिकारो के संबंध मे भी जानकारी दी गई ।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रामक्षत्री चंद्रवंशी , जिला शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
सी एन आईं न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.