रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा ग्राम पंचायत उमरिया दादर एवं कोइलारी पारा में विशाल धरना प्रदर्शन कर विशाल नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।सभा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवकुश कश्यप सहित मुख्य वक्ता के रूप में जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तम सिंह संतोष दास मानिकपुरी मंडल महामंत्री रोहिणी बैसवाड़े मंडल कार्यसमिति सदस्य ज्वाला कौशिक आदि वक्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गरीबो के हक के आवास को रोके जाने के लिए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा तथा आने वाले दिनों में इस लड़ाई को बड़े स्तर पर भी लड़ने की बात कही।
नुक्कड़ सभा के दौरान भाजयुमो उपांध्यक्ष राजू मानिकपुरी मणि शंकर जयसवाल गोपाल सिंह बिरहोर सहित सैकड़ो की भारी संख्या में ग्रामवासी महिला व पुरुष उपस्थित रहे हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.