गुण्डरदेही । विगत दिनो 12 से 14 दिसंबर तक निपुण भारत मिशन के तहत संकुल आकादमिक समन्वयको का तीन दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड स्तरीय गुण्डरदेही नगर के बघमरा मे आयोजित किया गया प्रशिक्षण में विकासखंड के सभी 37 संकुल अकादमिक समन्वयको की भागीदरी रही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता विकास अभियान के अंतर्गत संकुल समन्वयको की अकादमिक क्षमता का संवर्धन करना है जिससे वे संकुल स्तर पर शिक्षको को बेहतर अकादमिक सहयोग प्रदान कर सके प्रशिक्षण का आयोजन समग्र शिक्षा एससीई आरटी व एलएलएफ के संयुक्त सहयोग से किया गया यह प्रशिक्षण एलएलएफ के नींव कार्यक्रम के अनुभवो को शामिल करते हुए एफएलएन मिशन के जिले में बेहतर क्रियांवयन पर केंद्रित है प्रशिक्षण की मुख्य विषय वस्तु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत 2026 -27 तक कक्षा तीसरी के बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विकसित करने पर केंद्रित रही इस कार्यशाला मे बुनियादि भाषा शिक्षण के अंतर्गत चार खंडीय रुपरेखा मौखिक भाषा विकास डीकोडिग पठन एवं लेखन संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक व उसकी क्रियावयन पर विस्तृत चर्चा हुई एफ एल एन क्या है इस पर विचार रखा गया कि एफ एल एन एक राष्ट्र मिशन है
जिसका अर्थ होता है मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता जो कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति की निपुण भारत मिशन के अंतर्गत लागू किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष तीन से नौ वर्ष तक आयु के सभी बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता कौशल का विकास कक्षा तीसरी के अंत तक करना है यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है जो बच्चों को उच्च कक्षा में सार्थक रूप से सीखने में मदद करते हैं और उन्हें 21वीं सदी के कौशल जैसे महत्वपूर्ण सोच और समस्या समाधान हासिल करने में मदद करते हैं जो लंबे समय में सफल होने के लिए अनिवार्य है प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक एलएलएफ से विनोद पंवार सरिका सिन्हा शरिफ़ अंसारी व वंदना पाठक रहे यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण मे बीईओ एमएस चौहन बीआरसी जीवन लाल देवांगन व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे प्रशिक्षण में अर्जुन्दा कलगंपुर खुरसुनी इरागुडा बरबसपुर बेलौदी कमरौद कांदुल कोटगांव कचांदुर माहुद (ब) मोखा मोहंदीपाट भिलाई सिकोसा हल्दी भरदाकला भाटागांव परसदा राहुद डोंगीतराई डुंडेरा देवरी (ख) चंदनबिरही चौरेल तवेरा अचौद गब्दी गुण्डरदेही गोरकापार गुरेदा मोंगरी चिचलगोंदी सरेखा देवरी (द) तमोरा व जेवरतला के संकुल समन्वयक शामिल थे
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.