Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 30, 2022

प्राणघातक हमला करने के तीन फरार आरोपी जेल दाखिल

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा - लाठी , डंडा एवं राड से लैस होकर अनाधिकृत रूप से कमरे में घुसकर उगाही करने और नहीं देने पर लाठी डंडा राड से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने के तीन आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया जा चुका है। 

                          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी मोती महतो द्वारा रिपोर्ट कराया कि 07 जनवरी 2022 को प्रार्थी को गांव केवा एवं नवापारा के गोविंद यादव एवं उसके साथियों द्वारा एक राय होकर डण्डा लाठी राड से लैस होकर अनाधिकृत रूप से उनके कमरे में घुसकर तुम लोगों को यहां काम करना है तो 100000 रूपये देना पड़ेगा कहकर उगाही करने लगे। नहीं देने पर अपने हाथ में रखे लाठी डण्डा राड से प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाये , जिससे प्रार्थी एवं उसके साथी डर गये और आरोपियों को 50000 रूपये  दिये। आरोपियों द्वारा मिलकर प्रार्थी एवं उसके साथियों के उपर प्राणघातक हमला कर चोट पहुचाया गया एवं वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 04/22 धारा 307, 147, 148, 149, 386, 458, 427 भादवि कर विवेचना में लिया गया।  प्रकरण में 19 दिसंबर 22 को आरोपी गोविंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा चुका है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार थे जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपियों के उनके घर में आने की सूचना प्राप्त होने पर नवागढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी उत्तम यादव उम्र 19 वर्ष , उमेश यादव उम्र 22 वर्ष एवं अजय यादव उम्र 23 वर्ष सभी निवासी नवापारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहॉ से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , उनि बी.एन.बनाफर , शिवभोला कश्यप , तेरस राम साहू , दिलीप कश्यप , कैलाश यादव एवं मंगल नेताम का योगदान सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad