राजाराव पठार मे आयोजित वीर मेला के दूसरे दिन की समारोह मे शामिल हुई महिला एवं बाल विकास मंत्री
कहा समाज के जागरूक एवं आगे बढ़ चुके लोग जरूरतमंद लोंगो के मदद हेतु आगे आएं
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा की हमारे समाज के आगे बढ़ चुके एवं जागरूक लोंगो को समाज के जरूरतमंद व्यक्ति जो किन्ही कारणों से शैक्षणिक, आर्थिक एवं अन्य दृष्टि से हमसे पीछे छुट चुके हैं। उनके मदद के लिए आगे आना चाहिए। श्रीमती भेंडिया आज जिले के ग्राम कर्रेझर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप आयोजित राजाराव पठार मे अयोजित् वीर मेला मे अपना उदगार व्यक्त कर रही थीं। इस अवसर पर राजाराव पठार मे प्रति वर्ष आयोजित इस वीर मेला के आयोजन की सराहना भी की। उन्होंने कहा की राजाराव पठार मेला मे हमारे सामाजिक जन समाज के दशा और दिशा पर चिंतन करने के अलावा हमारी विलुप्त होती संस्कृति का प्रदर्शन एवं उसके संरक्षण व संवर्धन की दिशा मे भी कार्य करते है।श्रीमती भेंडिया ने शहीद वीर नारायण सिंह एवं आदिवासी समाज के अन्य महापुरुषों के योगदानों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं समाज प्रमुखगण मौजूद थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.