रिपोर्टर -योगेन्द्र सिंगने मोहला
'प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है मोहला के सागर राजपूत ने"
ऐसी ही एक अनुठी मिशाल मोहला के सागर राजपूत ने
कर दिखाया...."लेखन कार्य में मिला नवम स्थान" ज़िला का नाम किया रोशन ।जनप्रतिनिधिओ, शुभ-चिंतकों व मित्रों ने दी बधाई। प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक मुख्य वक्ता मंच द्वारा राजधानी के वृंदा वन संभागृह में आयोजित अखिल भारतीय हिन्दी काव्य लेखन में भाग लेकर, नवमे स्थान में जगह सागर राजपूत ने बनाई। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले का नाम रोशन किया।इसमें 1102 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
चयनित प्रदेश के121 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
छत्तीसगढ़ से बाहर के विजेता प्रतियोगियों के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम अलग से रखा गया है।
आयोजन के मुख्य अतिथि रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ केशरीलाल वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि
"दुनिया को बेहतर बनाने के लिए रचनाकार को अपनी कलम चलाना है।"कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रीमती करुणा कुर्रे ने की।विशेष अतिथि अशोक अग्रवाल,सी एच डेहरे, छत्रसिंह बच्छावत, एवं हनुमान लाल जी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा "रचनाकार में देश समाज की दिशा और दशा बदलने की क्षमता होती है।
अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता की परम्परा की सराहना करते हुए कहा कि रचनाकारों को इसे
प्रतिस्थापित करना जारी रखना चाहिए।
स्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भिलाई के गोविन्द पालकों,
उत्कृष्ट पुरस्कार रायपुर के रिक्की बिदांस को मिला।
नवम स्थान मोहला के सागर राजपूत को दिया गया।
"मुझे नवम स्थान मिलने पर बहुत खुश व सौभाग्य शाली हूं, बधाई दी गई है। सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
सभी मेहनत कर आगे बढें।" - सागर सिंह राजपूत
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.