गौठान में सुविधा नहीं होने से नाराज महिलाओं ने कलेक्टर की मांग।
रिपोर्टर बैजनाथ पटेल बेलगहना (कोंचरा )
बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में शहर वा दूर दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर बड़े इम्तिहान से उनके समस्या को सुना कुछ आवेदनों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया जहां जांच एवं मुकदमे के जरूरत गंभीर मामले को टीएल में पंजीकरण कराते हुए अधिकारियों को समाधान के लिए समय सीमा दी सप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने करीब ढाई घंटे तक 300 से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी निजी और सामूहिक समस्याओं को सुना
इसी कड़ी में कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोंचरा के गौठान कार्यरत जय मां शाकंभरी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने गौठान मैं व्यवस्था संबंधित बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमारको ज्ञापन सौंपा गया महिलाओं का कहना है की गौठान में केवल वर्मी खाद बनाया जा रहा है अगर प्रशासन के द्वारा गौठान में फैंसी तार, वर्मी खाद बनाने हेतु पक्का टांका, सेड निर्माण, पानी की व्यवस्था कर दिया जाए जिससे महिला स्व सहायता समूह के द्वारा अन्य गतिविधियों पर कार्य कर आत्मनिर्भर बन सके बिलासपुर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार का कहना है कि महिलाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र पूर्ण करने के आश्वासन दिया
इससे पूर्व भी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा बिलासपुर डीएफओ कुमार निशांत को अपनी मांग एवं गौठान में जो कमी है उसका अवगत कराया जा चुका है जिस पर अभी तक कोई अमल नहीं किया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.