पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र छात्राओ को कैरियर गाइडेंस एवं सायबर अपराध के दुष्प्रभाव व महिला संबंधित अपराध, यातायात के नियमों से कराया अवगत।
छात्र-छात्राओ द्वारा गर्मजोशी के साथ पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा आज दिनांक 05.12.2022 को थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुसरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी द्वारा चलाये जा रहे अभियान “हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम के तहत् बालक/बालिकाओ से मिलकर एस.पी. ठाकुर द्वारा उनको सुरक्षा सुनिश्चित करने अभिव्यक्ति एप, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओ के डिसीप्लीन की तारीफ भी किया, नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से समाज और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को बताकर नशे से दूर रहने की समझाईस दी गई। सायबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, वाट्सअप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने, अपना फोटो, विडियों, आधार नम्बर, ओटीपी, सीव्हीव्ही दूसरो को शेयर न करने, अंजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गये लिंक को टच ना करें। किसी प्रकार की उत्पीड़न लैंगिक शोषण होने पर अभिव्यक्ति एप के माध्यम से शिकायत करने की समझाईश दी गई तथा यातायात के नियमों की जानकारी दिया गया साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा पाने व अपने सपनों को साकार करने हेतु मेहनत संघर्ष करने की शिक्षा एवं मार्गदर्शन दिये। इस दौरान एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल द्वारा रक्षाटीम के साथ कार्यक्रम में सम्लित होकर बालिकाओं को किसी प्रकार के हमला से बचने के उपाय कराटे के स्टेप्स आदि प्रदर्शित कर उनका मनोबल बढ़ाया और अभिव्यक्ति एप उनके मोबाईल में डाउनलोड करवाया गया।
उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सुरेन्द्र स्वर्णकार, शासकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसरा के प्रिंसीपल के.आर. चन्द्रवंशी एवं जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
सी एन आईं न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.