वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा में आज एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सिंबाल बनाकर एड्स के प्रति जागरूकता लाने का तथा मानवता को संदेश देने का अथक प्रयास
CNI News Reportar :- इस्लाम खान
डोंडीलोहारा :-
वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा में आज एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सिंबाल बनाकर एड्स के प्रति जागरूकता लाने का तथा मानवता को w. wwसंदेश देने का अथक प्रयास अजय मुखर्जी प्राचार्य की अध्यक्षता तथा डॉ बी.एल .साहसी (व्याख्याता) के निर्देशन में व सी.जी. पटेल (व्याख्याता) के कोरियोग्राफी में संपन्न हुआ। साथ में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था ।जिसका टॉपिक था-- एड्स के प्रति जागरूकता जिसमें लगभग 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें कुमारी टीना
दसवीं प्रथम, चंद्रमुखी नवमी द्वितीय, कुमारी काजल नवमी तीसरा, कुमारी प्रियंका दसवीं चतुर्थ, कुमारी यशस्वी नवमी पंचम तथा कुमारी गणणेश्वरी दसवीं षष्टम स्थान पर रही है। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए वाय.एस. मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता) ने कहा कि- एच.आई.वी. , संक्रमण से फैलने वाला रोग है अतः व्यक्ति को इससे बचने का प्रयास करना चाहिए। प्राचार्य मुखर्जी सर ने कहा कि -एड्स लाइलाज बीमारी है एक बार एच.आई.वी. से अगर कोई संक्रमित हो जाता है ,तो उसे जीवन भर दर्द झेलना पड़ता है तथा उनकी दर्दनाक मृत्यु भी हो जाती है। जिसे हम लोगों ने सिम्बाल के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर साहसी व्याख्याता ने किया उन्होंने संचालन के दौरान कहा कि एड्स का इतिहास जानवरों से शुरू हुआ है, तथा 19वीं सदी में सबसे पहले अफ्रीका की खास प्रजाति बंदरों में यह वायरस मिला था। तत्पश्चात यह मानव प्रजाति में फैला यह खतरा 1 से अधिक लोगों के साथ यौन संबंध रखने पर होता है अतः उनसे बचने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित थे जिनमें सर्वश्री- वाय.एस .मरकाम वरिष्ठ व्याख्या, डॉ बी.एल. साहसी व्याख्याता, सी.जी .पटेल व्याख्याता ,जे.पी. बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता, घनश्याम पटेल व्याख्याता, श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम ,कुशल देवास आदि उपस्थित थे।
निबंध प्रतियोगिता के मूल्यांकन कर्ता- सी. जी. पटेल , घनश्याम पटेल तथा श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम थी। इस अवसर पर आभार प्रदर्शन जे.पी .बांधव व्याख्याता ने किया अंत में विजयी प्रतिभागियों को मुखर्जी सर के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.