किसानों ने घेरा खाद नागरिक आपूर्ति का कार्यालय।
सुबह से नदारद रहे खाद अधिकारी शैलेश शर्मा
कांग्रेस नेता राजा बघेल का किसानों को मिला समर्थन
खाद अधिकारी से तीखी नोख जोख
सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी/ बरघाट विधान सभा के अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन केंद्र टिकारी को जिला खाद अधिकारी शैलेश शर्मा के द्वारा बदल कर पखारा कर दिया है जिसके विरोध में 02 दिसबंर को 200 से अधिक किसानों ने खाद आपूर्ति के कार्यालय पहुँच कर अपना मांग ज्ञापन सौंपा था किंतु आज दिनांक तक उक्त नए उपार्जन केंद्र को नहीं बदला गया है।
सँयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया की उक्त नए उपार्जन केंद्र जहाँ किसानों की धान का उपार्जन किया जाना विभाग द्वारा प्रस्तावित है असल मे वहाँ वर्तमान सांसद डॉ बिसेन का बेयर हाउस निर्माणधीन है जो बनकर भी तैयार नही हुआ है इसी जगह को उच्च अधिकारियों द्वारा बिना किसी निरीक्षण के उपार्जन केंद्र बना दिया गया उक्त जगह में किसानों की उपज डालने स्थान ही नही है वहीं आसपास के किसानों को रास्ता घूमकर पहुँचना होगा वही टोल नाका का अतिरिक्त भार किसानों पर पड़ेगा।
जैसा की क्षेत्रीय किसानों का कहना है यदि टिकारी में उपार्जन होता है तो ट्रांसपोर्टर टिकारी से माननीय सांसद के बेयर हाउस तक रास्ता नही होने के कारण ढुलाई के लिए तैयार नहीं है चूंकि प्रदेश में भाजपा की सत्ता है और उसी के दबाब में शैलेश शर्मा जैसे अधिकारी किसानों की पीड़ा ना ही समझ रहे ना सुन रहे विगत 02 दिसबंर को किसानों को यथावत केंद्र कर दिए जाने का उक्त अधिकारी ने आश्वासन दिया था और आज पूर्व सूचना के बाबजूद सुबह से अपने कार्यालय से नदारद रहे ।
हालांकि आज किसानों के आक्रोश को देखते हुए लगभग 5 बजे अधिकारी महोदय कार्यालय पहुँचे ओर प्रस्ताव बनाकर भेजा जाने की बात कही है वही किसान अपनी मांग पर अड़िग है यदि 4 दिवस में उपार्जन केंद्र यथावत नही किया जाता जहाँ कुछ ही दिनों पहले 10 लाख की शासकीय राशि खर्चकर सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है तो किसान उग्र आंदोलन कटंगी रोड में चक्का जाम की चेतावनी दे चुके है जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
किसानों के आंदोलन के समर्थन में पहुँचे कांग्रेस नेता राजा बघेल के साथ हुई नोक झोंक का वीडियो वायरल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.