06 माह से ठप्प पड़ी नल जल योजना।
पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण।
केवलारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनहरा का मामला।
सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
केवलारी- केवलारी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुनहरा में विगत 06 माह से नल-जल योजना पूर्णत: ठप्प पड़ी हुई है। जिससे पेयजल को लेकर ग्रामीण काफी परेशान है।
ग्रामीणों के घरों में लगे नलों में पानी नहीं आ रहा है हैण्डपंपो में पानी भरने के लिए महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं।
ठेकेदार पर लगे नल जल योजना पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने के आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सडक बनाई जा रही है जिसके ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य के दौरान नल-जल योजना पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।06 माह बीत जाने के बाद भी उक्त ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत कार्य नहीं करवाया जा रहा हैं। जिससे नल-जल योजना ठप्प पड़ी हुई है।
अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार की संवेदनहीनता उजागर
उक्त संबंध में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा इस संबंध में जिला कलेक्टर से लेकर केवलारी SDM सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवेदन-निवेदन और शिकायत की जा चुकी हैं।181 सीएम हेल्पलाइन में भी कई शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं।लेकिन आज दिनांक तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है।
रोड निर्माण की गुणवत्ता पर भी ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल
ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा बनाए जा रही सडक की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.