भारतीय संविधान के निर्माता व सामाज सुधारक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पूण्य तिथि मनाई गई
जिला मुख्यालय मोहला में बाबा साहेब डां.भीमराव अम्बेडकर की पूण्य तिथि मोहला में मनाई गई।
इस अवसर पर जिला सर्व अनुसुचित जाति जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी ने डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा व तैल चित्रमें पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। सामाज के लोगों द्वारा तिलक, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांसुमन अर्पित किया।
बौद्ध कल्याण समिति अध्यक्ष जयेंद्र मेश्राम, उपाध्यक्ष महेन्द्र टेम्बूरकर कोषाध्यक्ष वामन मेश्राम,सचिव प्रवीण गेडाम,रूपधन मालेकर, सतनामी समाज जिलाध्यक्ष बलराम चेलक मोहला, ऐ के माहेश्वरी,शिवचरण , गन्धर्व समाज प्रांताध्यक्ष राजू टांडिया, शिवचरण डोंगरे, चैनसिंह टांडिया मानपुर,फूल चंद गजभिए, नरेन्द्र रामटेके आदि उपस्थित रहे।
"डां. भीम राव आंबेडकर की 66 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। सर्व सामाज एकत्रित हो कर प्रतिमा में माल्यार्पण श्रद्धांसुमन अर्पित कर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के बताये गये मार्ग पर चलने व पूण्य तिथि को परनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया - --"सोनू मेश्राम मोहला"
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.