विधायक डॉ के के ध्रुव ने ग्राम पंचायत पतरकोनी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का किया भूमिपूजन....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/गौरेला पेंड्रा मरवाही,9 दिसम्बर 2022/ विधायक डॉ के के ध्रुव ने आज ग्राम पंचायत पतरकोनी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का भूमिपूजन किया। उन्होंने विकासखंड गौरेला के पतरकोनी मे आयोजित भूमि पूजन समारोह में ग्रामीणजनों को योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित होने, अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री मनोज गुप्ता द्वारा ग्रामीणों को रोजगार से लाभान्वित होने की जानकारी दिया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा दिवस के उपलक्ष में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सुश्री ममता पैकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला, मनीष केसरी अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, राकेश मशीह सांसद प्रतिनिधि, गणेश मार्को, बूंद कुंवर मास्को ,सहाना बेगम, हर्ष गोयल, डॉ. संजय शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डॉ संजय शर्मा, कौशिल्या ओट्टी सरपंच, डी.एस.दाऊ, भीष्म नारायण नायक, अंजनी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.